Visitors have accessed this post 56 times.

हाथरस : कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद विनोद कर्दम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। विनोद कर्दम के निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतक एंव परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। काग्रेंस जिलाध्यक्ष चन्दगुप्त विकमादित्य ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और काग्रेस के सच्चे सिपाही खो दिया। विनोद कर्दम 54 साल के थे। बताया गया कि वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, उनका इलाज जयपुर में चल रहा था लेकिन पिछले दो दिन पूर्व स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका निधन हो गया। विनोद कर्दम का शव उनक आवास आते ही परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग की आंखों से आंशू निकल गए। उनकी अंतिम शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें: