Visitors have accessed this post 25 times.

सिकंदराराऊ : तहसील क्षेत्र में दुर्गा नवमी का पावन पर्व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। जग-जग माता रानी की चौकी, दुर्गा महायज्ञ दुर्गा सप्तशती के पाठ ,कन्या लंगूरा पूजन की धूम रही। माँ पथवारी बृजेश्वरी माता मंदिर पर प्रातः भोर बेला मंदिर के पुजारी जगदीश कश्यप द्वारा माता रानी का दुर्गा सप्तशती के दुर्गा स्तोत्रतम मत्रों के साथ महा अभिषेक विशेष पूजा अर्चना मंगलाचरण कर मनोहारी अलौकिक श्रंगार किया गया।
ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष दीक्षित जी के पावन सानिध्य में दुर्गा महायज्ञ मैं दुर्गा सप्तशती के पाठों एवं गोपाल सहस्त्रनाम के साथ यजमान धर्मेंद्र शर्मा ,वीरेंद्र वीरो लाला, जगदीश कश्यप ,बॉबी किराना, चेतन शर्मा, विश्वजीत वर्मा ,दीपक शर्मा आदि ने यज्ञ बेदी में आहुतियां देकर भारत देश की खुशहाली उन्नति तरक्की सनातन संस्कृति सनातन धर्म की विजय पताका पूरे विश्व पर अपना राज करें, इस कामना के साथ एवं मानव जाति की कल्याण की मंगल कामना की गई। तत्पश्चात छोटी-छोटी कन्याओं का सामूहिक पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेतन पंडित, राजेश शर्मा, सुरेंद्र नमकीन, बॉबी भैया, राजू यादव ,विष्णु भैया, अमित शर्मा, विनय शर्मा, कन्हैया पंडित ,राकेश यादव ,रामू सक्सेना, बॉबी वर्मा ,सुनील गुप्ता, बृजमोहन वर्मा, राजू कश्यप ,सागर कश्यप, दीपांशु पंडित ,प्रियांशु , मनोज सक्सेना मौजूद थे। यह भी देखें : Hathras : भागवताचार्य श्री श्रवण कुमार भारद्वाज का बसपा नेता अविन शर्मा ने किया स्वागत सम्मान

INPUT – VINAY CHATURVEDI