Visitors have accessed this post 30 times.

हाथरस । सिटी पब्लिक स्कूल इगलास रोड हाथरस में डिजिटल युग में बच्चों के सामने आने वाली चुनौतियों व बचाव को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने बच्चों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। अभिमन्यु भारद्वाज, तकनीकी यूट्यूबर और शिक्षाविद ने बच्चों को साइबर क्राइम और साइबर बुलिंग के खतरों के बारे में बताया। ऑनलाइन सुरक्षित रहने के तरीके बताए। उन्होंने मोबाइल एडिक्शन की समस्या पर भी प्रकाश डाला। अंशुल महेश्वरी लाइफ कोच और टैक्स सलाहकार ने बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व और अन्य महत्वपूर्ण गुणों के विकास पर जोर दिया। डॉक्टर मोहित गौड ने नेत्र परीक्षक ने बच्चों को लगातार स्क्रीन देखने से होने वाली आंखों की समस्याओं और उनके समाधान के बारे में बताया। दीप्ति वार्ष्‍णेय ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। अश्‍वनी शर्मा ने बच्चों को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ उपयोगी टिप्स दिए। सौरभ जैन “रानू ने बच्चों को ब्लड डोनेशन के महत्व के बारे में बताया। कार्यशाला से बच्चों को न केवल डिजिटल दुनिया के बारे में जागरूकता किया गया। उनके व्यक्तित्व विकास के बारे में जागरुक किया गया। कार्यशाला में सौ से अधिक बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक सचिन गौड ने इस तरह की कार्यशालाओं को आयोजित करने का वादा किया। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। सभी विशेषज्ञों ने बच्चों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इस मौके पर इस मौके पर संकल्प सेवा फाउंडेशन से तरुण शर्मा मनोज शर्मा पवन शर्मा, वरुण गॉड रोहित कुमार एवम प्रधानाचार्य सुनीता यादव, कोर्डिनेअटर सुनीता दीक्षित, हिमांशु रावत, रोहित, दीपिका वाष्र्णेय, डौली शर्मा, सीमा पाल, चेतना शर्मा, दीप्ति गौड, पूनम सिंह, दीपा ठाकुर, बसुधा सिंह आदि रहे।