Visitors have accessed this post 26 times.

पुरदिलनगर : जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित प्रांतीय सांस्कृतिक एवं गणित विज्ञान प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज नौहझील मथुरा में सम्पन्न हुई जिसमें सरस्वती विद्या मन्दिर पुरदिलनगर हाथरस के छात्रों ने शिशु वर्ग वैदिक गणित प्रश्नमंच में कार्तिक राणा, अंश गौतम, व सुरजीत ने द्वितीय स्थान, कथा कथन में मोहिनी ने तृतीय स्थान तथा बाल वर्ग कला में नव्या कुशवाह, गीत में बेबी ने प्रथम, वैदिक गणित पत्रावाचन में देव देवसेनिया , विज्ञान पत्रवाचन में लीसा ने प्रथम, वैदिक गणित प्रश्न मंच में हर्षित, नैतिक, हर्ष ने प्रथम स्थान, गणित प्रयोग में ब्रजेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई |                                      यह भी देखें :  इस चमत्कारी नल से बिना चलाए ही निकलता है पानी                                              प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने जानकारी दी सभी प्रथम स्थान प्राप्त छात्र क्षेत्रीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कासगंज, गणित के विजयी छात्र /छात्रा सरस्वती विद्या मन्दिर नानक मत्ता, उत्तराखंड तथा सांस्कृतिक के सरस्वती विद्या मन्दिर वल्केश्वर आगरा में 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक सहभागिता करेंगे ।

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें : बैंगन की इस घरेलू रेसिपी का स्वाद नहीं भूल पाएंगे आप