Visitors have accessed this post 65 times.

सिकंदराराऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर आज सिकंदरा राव मंडल की कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला में बताया गया कि 11 12 व 13 तारीख में से किसी एक दिन विधानसभा सिकंदराराऊ की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।14 ब 15 अगस्त को भाजपा के सभी पदाधिकारी घर घर बृहद तिरंगा लगाने का कार्य करेंगे एवं महापुरूशों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह पुंढीर ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, एबं पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी अगसौली ने कार्यशाला को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में ब्रजमोहन गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, प्रवीण वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष, अनिल जादौन मंडल महामन्त्री, राबिया कुरेशी क्षेत्रीय मंत्री , कमलेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, आरती त्रिवेदी जिला मंत्री महिला मोर्चा, नाजिमा कुरेशी ,नितिन पुंढीर पूर्व सभासद, देवकांत कौशिक (एडवोकेट), लोकेश जादौन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, राधेकान्त सक्सेना , निर्मल दास, अमर बाबू सभासद, सतीश यादव सभासद, अभिषेक वार्ष्णेय पूर्व सभासद, प्रिंस ठाकुर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, संदीप वाल्मीकि मंडल अध्यक्ष एस सी मोर्चा, प्रिंस गुप्ता ,रानू चौहान ,भानु शर्मा ,जितेंद्र पचौरी ,सुंदरम ठाकुर ,अनिलेश पचौरी ,दीपेश बाल्मीकि , राधेश्याम यादव ,वीरपाल यादव ,शेखर पुंढीर ,रोहित वाल्मीकि ,अवनीश बघेल ,विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :-