Visitors have accessed this post 120 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला एवं प्रेसवार्ता आहूत हूई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/प्रदेश मंत्री भाजपा उ0प्र0 डी0पी0 भारती एवं प्रदेश मंत्री भाजपा उ0प्र0/एम0एल0सी0 आगरा विजय शिवहरे रहे, कार्यशाला में बोलते हुए डी0पी0 भारती ने कहा कि विगत वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर देशभर में हर्षोउल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखण्डता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्राओं के माध्यम से मनाते आ रहे है, सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्ण मनोयोग के साथ संगठन द्वारा दिये गये अभियानों में अपनी सहभागिता करेंगे, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112 वें संस्करण में सभी देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी का दिवस 15 अगस्त अब दूर नही है। हम सभी देशवासी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर घर – घर तिरंगा लगाने का एवं अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में सहभागिता करें, गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो, बढ़ा घर हो हर कोई तिरंगा लगाकर गर्व का अनुभव करता है, एवं तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है, विजय शिवहरे ने बोलते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक सार्वजनिक त्यौहार बन चुका है, 15 अगस्त आते – आते घर में, दफ्तर में, कार पर तिरंगा लगाने के तरह – तरह के प्रोडक्ट भी दिखने लगते है, कुछ लोग तो तिरंगा अपने दोस्तों, पड़ोसियों को भी बांटते हैं, तिरंगे को लेकर ये उल्लास, उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों को लगना है, महापुरूषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर स्वच्छता का कार्यक्रम करना है, इसके बाद महापुरूषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करना है, प्रत्येक कार्यकर्ता जन – जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंन्द्रो पर तिरंगा लगाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगें एवं कार्यक्रम में बच्चो की भागीदारी सुनिश्चित कर उनसे ध्वजारोहण कराये ताकि वे राष्ट्रीय एकता की भावना से होतप्रोत रहें, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है भारत का विभाजन तथा अभूतपूर्व मानव विस्थापन एवं मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है, इस अवसर पर जिला केन्द्र पर संगोष्ठी का आयोजन कर विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धाजली अर्पित करनी है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालते हुए कार्यक्रम का समापन करेंगे, 15 अगस्त को सभी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में बढ – चढकर सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया , कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय , सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन हर्शकांत कुशवाहा, सचेन्द्र कुशवाहा, राधारमण अग्रवाल, अभियान संयोजक विष्णु बघेल, अभियान सह संयोजक मुकेश चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, रामवीर सिंह परमार, सत्यपाल मदनावत, हरीशंकर राना, अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, चौ० राजेंद्र सिंह, प्रभा सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, रामवीर सिंह माहौर, मोहित बघेल, एशियाड कुलश्रेष्ठ, प्रवीन कुमार, देवचन्द्र गौड़, मूलचंद वार्ष्णेय, नीरेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह, लक्ष्मण प्रधान, सचिन दीक्षित, योगेश परमार, अंशुल शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, मुकुल गुप्ता, सोमेश यादव, वनवारी लाल सोनी, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, डमवेश चक, अखिलेश गुप्ता, सोनिया नारंग, लिलिता सेंगर, विक्रम सिंह जादौन, योगेन्द्र सिंह गहलौत, जितेन्द्र कुमार, गजेन्द्र राणा, महेश वर्मा, योगेश कुमार, विवेक रावत, अजय रावत, अशोक कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |