Visitors have accessed this post 166 times.

हाथरस। मेला के पंडाल में रविवार सुबह दलित साहित्य कवि सम्मेलन का आयोजन सुनील कुमार के संयोजन में किया गया। इस साहित्य कवि सम्मेलन का उद्घाटन रेलवे बोर्ड पी.एस.सी कमेटी के पूर्व चेयरमैन रामेश चन्द्र रत्न ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कब्बड़ी के राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री कृष्ण सिंह PCS अधिकारी मेरठ , यूथ बिग्रेड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रत्नेश रत्न, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य भाजपा रामवीर सिंह भैयाजी, वरिष्ठ लिपिक एआरटीओ पप्पू प्रकाश, समाजसेवी विजय सिंह प्रेमी, डा. अम्बेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष सुषमा सिंह की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों व कवियों का भव्य स्वागत किया गया। संयोजक सुनील कुमार द्वारा सभी को फूल माला, पटका पहना व स्मृति चिन्ह एवं संविधान की पुस्तक भेंट कर किया गया, एवं कवि सम्मेलन सुन्ने आयी सम्मानित जनता को उपहार स्वरूप गमला एवं सहजन का पेड़ भेंट किया , इस नई पहल को जनता ने खूब सराहा।
काव्य के कई रसों के कवियों ने मंच से काव्यपाठ किया। इसमें ग्वालियर मध्य प्रदेश से आए कन्हैया राज, दिल्ली से आए राजहुल नागपाल, नोएडा से आए मंजीत सिंह अवतार, अलीगढ़ से आए धर्मेन्द्र विद्रोही, आगरा से आईं सुनीता बौद्ध, दिल्ली से आईं वंदना सिद्धार्थ, लखीमपुर खीरी से आए पवन तारा, मोदी नगर से आए आकाश कुमार, सुल्तानपुर से आए विक्टर सुल्तानपुरी की काव्य रचनाओं से पंडाल गूंजायमान हुआ। मुख्य व्यवस्था में संजय सेठ, सरदार सुरजीत सिंह, ग्या प्रसाद बाबा, डा. राहुल सिंह, राजकुमार भास्कर, भूपेंद्र आजाद, विवेक आजाद, राजा भाई आदि का मुख्य योगदान रहा।