Visitors have accessed this post 55 times.

हाथरस : शासन के आदेश व जिलाधिकारी हाथरस द्वारा दिये गये निर्देश के कम में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य ।। रणधीर सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनपद हाथरस में लगातार निरीक्षण व छापामार कार्यवाही कर नमूना संग्रह की कार्यवाही कर रहा है। अलीगढ रोड लेबर कॉलोनी स्थित चौधरी दूध भण्डार का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित महेन्द्र प्रताप सिंह राण से घी का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। इसी क्रम में मण्डी समिति के पास स्थित शर्मा जी शाही पुलाव बिरयानी वाले के यहां से शाही पुलाव का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंर्कज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अग्रिम कार्यवाही जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद की जायेगी। छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। खाद्य टीम में खाद्य “सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, सुरेन्द्र कुमार गोंड व पारूल सिंह उपस्थित रहे।