Visitors have accessed this post 14 times.
हाथरस के सासनी में आई एक बारात में डांस कर रही महिला के हाथ से करीब ढाई लाख रूपये की एक अंगूठी नाली में गिर गई। इसकी जानकारी जब महिला को हुई तो बारात में आए बाराती अंगूठी ढूंढने के लिए रातभर नाली साफ करते रहे। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा में एक बारात आई थी। बारात में एक महिला ने ढाई लाख का हीरा अंगूठी में जडा रखा था। बताते हैं कि गेस्ट हाऊस से बारात चढना शुरू हुआ तो बाराती बैंड की धुन पर नाचने लगे और बैंड मास्टर से अपनी-अपनी पंसद के गाने सुनने लगे। तभी एक महिला जिसने अपनी अंगूठी में ढाई लाख का हीरा ला रखा था नाचने लगी। नाचते वक्त उसकी अंगूठी नाली में गिर गई। इस बात की जानकारी महिला को जैसे ही हुई तो उसके होश फाख्ता हो गये। आनन-फानन में महिला के साथ आए लोगों ने नाली में अंगूठी ढूंढना शुरू किया। मगर कई घंटों नाली साफ करने के बाद भी अंगूठी का कोई पता नहीं चला। हारकर ढूंढने वालों ने भी नाली साफ करना बंद कर दिया और रोती बिलखती महिला बारात के साथ चली गई।
INPUT – BUERO REPORT
यह भी देखें :