Visitors have accessed this post 44 times.

सिकंदराराऊ : अयोध्या कॉलोनी में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को कथा वाचक हरिओम शास्त्री भारद्वाज ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा का बखान किया। उन्होंने कहा कि जब जब धरती पर अधर्म बढ़ जाता है तब तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं। कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ । जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे़ आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया गया। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया। कथा पंडाल में श्री कृष्ण के जयघोषों से वातावरण सराबोर हो गया । कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओ की खासी भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर वीरपाल सिंह यादव, उषा यादव,मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, पिंकी गुप्ता,शशि वार्ष्णेय, संतोष पौरुष, सुशीला चौहान, रेनू गर्ग आदि मौजूद रहे |

INPUT – VINAY CHATURVEDI 

यह भी देखें :