Visitors have accessed this post 49 times.

सादाबाद : क्षेत्र के गांव नानऊ में बुधवार की सांय पशुपालक के यहां दूध लेने आए युवक द्वारा एक लाइसेंसी बंदूक से छेड़छाड़ करते समय अचानक चली गोली एक युवती व महिला के लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।दोनों को तत्काल उपचार के लिए सीधे आगरा ले जाया गया,जहां दोनों का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी गुरुवार को पुलिस को हो सकी।
ग्राम नानऊ निवासी देवेंद्र सिंह पर लाइसेंसी राइफल है बुधवार को उक्त राइफल उसके घर में एक मेज पर रखी हुई थी। बुधवार की शाम को सरपंच के घर पर पड़ोस की रहने वाली अंकिता अपनी सहेली दीप्ति से मिलने के लिए उसके घर पर आई थी। इस समय ग्राम हेली निवासी दूध विक्रेता का पुत्र दूध कडाने (लेने)आया हुआ था। मेज पर रखी लाइसेंसी बंदूक को देखा तो उसको हाथों में लेकर छेड़छाड़ करने लगा।देवेंद्र की पत्नी द्वारा उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना इसी दौरान बंदूक उक्त युवक द्वारा बंदूक का घोड़ा दब गया। जिससे गोली चल गई। बंदूक से निकली गोली अंकिता एवं देवेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी को लग गई।गोली लगने से दोनों में बेहोश हो गए जानकारी सरपंच को होने पर तत्काल उपचार के लिए दोनों को आगरा ले गया। आगरा में दोनों का प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है घटना की जानकारी घायल युवती के भाई पुष्पेंद्र द्वारा पुलिस को दी गई तथा घटना को लेकर को कोतवाली में शिकायत भी की गई है।

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :