Visitors have accessed this post 14 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान के तहत जिला समीक्षा बैठक आहूत हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी/प्रदेश मंत्री भाजपा उ०प्र० डी०पी० भारती रहे | मुख्य अतिथि डी०पी० भारती ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण – 02 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक संपन्न हो चूका है एवं भाजपा सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण – 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा, प्रत्येक मंडल में 150 सक्रिय सदस्य होना अति अनिवार्य है, एवं भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान – 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक बूथ पर भाजपा के 200 सदस्य बनाने है, सक्रिय सदस्यता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य अवश्य बनायेगा, दिनांक 6 अक्टूबर को भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, कचहरी, कॉलेजों में कैम्प लगाकर, सभी सामाजिक संगठन सभी सामाजिक वर्ग, युवा, महिला, उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने बताया कि 1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों समूहों को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को समूह से विशिष्ठ सम्पर्क करना है, उन्होंने कहा कि जो भी लक्ष्य शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए है हम सभी उससे अधिक सदस्यता कर जनपद का नाम सदस्यता अभियान में शीर्ष स्थान पर पहुंचाएंगे ,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है, हम सबको पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ जनता के बीच जाकर घर – घर संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाना है। जनसम्पर्क में पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करनी है और परिवार के सदस्यों को मिस्डकॉल द्वारा सदस्य बनाना है और लिंक फार्म भरवाना है। जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्धवोधन में कहा कि वर्तमान व पूर्व मा0 सांसद, मा0 विधायक, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, मोर्चा, प्रदेश, क्षेत्र जिला, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल टीम, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सभी को सदस्यता अभियान में पूर्ण निष्ठा से जुड़ना है , बैठक का सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | कार्यकम में डॉली माहौर, रामेश्वर उपाध्याय, सचेन्द्र कुशवाहा, महेंद्र सिंह आचार्य, हरीशंकर राना, सुनील गौतम, अविनाश तिवारी, डा० एसपीएस चौहान, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, रामकुमार माहेश्वरी, हरीश सेंगर, विष्णु बघेल, भूपेंद्र कौशिक,पवन रावत, सुनीता वर्मा, राजेश सिंह गुड्डू, सोनिया नारंग, बबिता वर्मा, मूलचन्द वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, नीरेश सिंह, सचिन दीक्षित, राजेंद्र सिंह धाकरे, दीपक उपाध्याय, राजपाल सिंह, ओजवीर सिंह राणा, अनिल पराशर, कुशलपाल सिंह पौरुष, , डम्वेश चक, गिरीश सेंगर, रविया खान, जितेन्द्र कुमार, अशोक गोला, चौ भोला सिंह रावतकृष्णमुरारी वार्ष्णेय, अमित भौतिक, सुरेश चौधरी, अरविन्द दिवाकर, अभिषेक राज, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।