Visitors have accessed this post 44 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर भाजपा सदस्यता अभियान 2024 हेतु जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला आहूत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा उ0प्र0 रामप्रताप सिंह चौहान एवं प्रदेश मंत्री भाजपा उ0प्र0/जिला प्रभारी डी0पी0 भारती रहें। मुख्य अतिथि राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सदस्यता अभियान भारतीय जनता पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है, संगठन की सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है, इसीलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी-सर्वव्यापी-सर्वग्राही बनाना प्रत्येक जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं समस्त कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में प्रारम्भ किया था एवं 2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था और इस बार भी हम सबको साथ में मिलकर इस अभियान को सफल बनाते हुए अधिक से अधिक अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाना है और पूर्व से भी अधिक सदस्य बनाने है। मुख्य अतिथि डी0पी0 भारती ने बताया कि भाजपा की सदस्यता डिजिटल माध्यम से होगी मेम्बरशिप ड्राइव/व्हाट्सएप नम्बर 8800002024 , नमो एप एवं वेवसाइट www.bjp.org से एवं क्यू आर कोड से या जिस व्यक्ति के पास मोबाइल नही है उनकी सदस्यता ऑफलाइन के माध्यम से प्रदेश से प्राप्त प्रारूप को भरकर भी की जा सकती है, भाजपा सदस्य बनने हेतु जिस भी व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक हो और भारतीय नागरिक हो जो भाजपा के ०२ संकल्प, 03 मूल दर्शन, 4 निष्ठाओं को स्वीकार करता हो। 25,26,27 अगस्त को सभी मंडलों पर सदस्यता कार्यशाला होंगी एवं 31 अगस्त 2024 को प्रदेश के सभी 1,62,012 बूथों पर एक साथ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करना है, प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने है, सदस्यता अभियान का जो भी लक्ष्य जिसमें मा० सांसद 20,000, मा० विधायकगण को 10,000, प्रदेश पदाधिकारीगणों को 5,000, जिला पंचायत अध्यक्ष को 15,000, नगर पालिकाध्यक्ष को 2,000, नगर पंचायत अध्यक्ष को 1,000, जिलाध्यक्ष को 1,000, वार्ड सभासद को 200, जिला पदाधिकारियों को 200, सहकारी निदेशक को 1,000 एवं अन्य सभी को कम से कम 100 सदस्य जनता के बीच जाकर जोश और उत्साह से साथ जनसंपर्क कर लक्ष्य को पूर्ण करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने अपने अध्यक्षीय उद्धवोधन में कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है, आज सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की सदस्यता शुन्य हो गई है अब सभी को पुन: नयी सदस्यता ग्रहण करनी है सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक चलेगा, हम सबको पूर्ण निष्ठा एवं उत्साह के साथ जनता के बीच जाकर घर – घर संपर्क कर इस अभियान को सफल बनाना है। जनसम्पर्क में पार्टी की विचारधारा, मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करनी है और परिवार के सदस्यों को मिस्डकॉल द्वारा सदस्य बनाना है और लिंक फार्म भरवाना है। सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह में रविवार को अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाना है। समाज के विभिन्न वर्गों जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए जनप्रनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ताओं को समूह विशिष्ट संपर्क आयोजित करना है। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री/अभियान संयोजक रूपेश उपाध्याय ने एवं पी0पी0टी0 को एल0ई0डी0 के माध्यम से जिला सोशल मीडिया संयोजक एशियाड कुलश्रेष्ठ ने प्रदर्शित किया, कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मा0 सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, डौली, माहौर, श्वेता चौधरी, रामेश्वर उपाध्याय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह आचार्य, रामवीर सिंह परमार, राजवीर सिंह पहलवान, सत्यपाल सिंह मदनावत, हरीशंकर राना, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रीती चौधरी, अविनाश तिवारी, ब्रजेश चौहान, सुनील गौतम, डा0 मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, अनिल सिसोदिया, संध्या आर्य, मीरा माहेश्वरी, तपन जौहर, रामकुमार माहेश्वरी, हरस्वरूप वर्मा, हरीश सेंगर, मुकेश चौहान, विपुल लुहारिया, रामकुमार वर्मा, विपिन लवानिया, जयपाल सिंह चौहान, रामू प्रसाद शर्मा, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, रामवीर सिंह माहौर, मूलचन्द वार्ष्णेय, अनिल पाराशर, लक्ष्मण सिंह प्रधान, राजेन्द्र सिंह धाकरे, हम्बीर सिंह, नीरेश कुमार सिंह, शिवदेव दीक्षित, ध्रव शर्मा, राजपाल सिंह, दीपक उपाध्याय, मुकुल गुप्ता, सचिन दीक्षित, ओजवीर सिंह राणा, योगेश परमार, सोनिया नारंग, भूपेन्द्र कौशिक, योगेन्द्र सिंह गहलौत, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, विवेक रावत, जितेन्द्र कुमार, हेमन्त गौतम, महेश वर्मा, डा0 हरी कुमार, अनन्तवीर सोलंकी, रजत चौधरी, राजू राज एड. आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।