Visitors have accessed this post 131 times.

हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय हाथरस पर वोटर चेतना अभियान की जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष भाजपा शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आहूत की गई ,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आगरा पुरुषोत्तम खण्डेलवाल रहे , कार्यशाला में विधायक आगरा पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर से नये मतदाता बनाने का कार्य आरम्भ किया जा रहा है इस अभियान में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अंतिम बार परिवर्तन का कार्य किया जायेगा | 29 अक्टूबर माह के अंतिम रविवार को प्रात: 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा , कार्यक्रम के तुरंत बाद बूथों पर मतदाता सूची का वाचन करने की योजना करनी है| जिससे यह पता चल सके कि मतदाता सूची में किन लोगो के नाम जुड़े है और किनके नाम कटे है | बूथों पर कटे/जोड़ने योग्य नामो की सूची बनाकर सभी का फार्म 6 भरवाना है, उन सभी का फार्म 4, 5 नवम्बर को मतदाता केन्द्रों पर उपस्थित बी०एल०ओ० के पास जमा करके रसीद लेनी है | सभी प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, बूथ, मोर्चा पदाधिकरिगण एवं सभी जनप्रतिनिधिगण ग्रामो, वार्डो में जाकर घर- घर संपर्क करेंगे और सूची तैयार करके वोटर सूची में चिन्हित करेंगे | प्रत्येक बूथ पर दूसरे चरण में दीपावली के बाद 25 नम्बर से विशेष मतदाता पुनरीक्षण हेतु घरो में संपर्क करके अंतिम रूप से मतदाता बनने से बचे हुए सभी नागरिको एवं युवाओं, महिलाओं का फार्म 6 भरवाकर मतदाता बनाना है | जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र ने वोटर चेतना अभियान के तहत नवीन वोटर बनबाने और बोगस वोट कटवाने को लेकर भी कार्यकर्ताओं को बताया कि इस बार यह अभियान पूरी तरह से डिजिटलाइज हो गया है इसके लिए हर हफ्ते हमारे द्वारा बढ़ाये गए वोटरों की संख्या की जानकारी चुनाव आयोग के माध्यम से हम तक पहुचती रहेगी लेकिन उसके लिए सभी कार्यकर्ताओ को अपने द्वारा भरवाए गए फॉर्म 6 की रसीद जिला कार्यालय पर हमको उपलब्ध करानी होगी | अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि हाथरस जिले को जो भी अभियान संघठन के द्वारा दिये गए है उनको यहाँ के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाया है | इस अभियान से संबधित जो भी जिम्मेदारियां जिस भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिली है | वे सभी पूर्ण निष्ठा के साथ अपने – अपने कार्यो को करेंगे और 2024 में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेंगे | बैठक का सञ्चालन जिला अभियान संयोजक /जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | इस कार्यशाला में – जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, प्रतिभा कमल माहौर, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशंकर राना, अविनाश तिवारी, सुनील गौतम, प्रीती चौधरी, शीलेन्द्र गौड़, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, संध्या आर्य, चौ० देवेन्द्र सिंह, हरस्वरूप वर्मा, राधेश्याम पागल, तपन जौहर, मोहित बघेल, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, हरीश सेंगर, धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, धुव शर्मा, ओजवीर सिंह राणा, दीपक उपाध्याय, दुष्यंत चौधरी, राजेंद्र सिंह धाकरे, चौ हम्वीर सिंह, रामकुमार माहेश्वरी, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, दुर्गेश नंदनी, , भूपेंद्र कौशिक, कुशलपाल सिंह पौरुष, डा० हरिकुमार, चरन सिंह, भानु प्रताप, हपेंद्र सिंह, नीरेश कुमार सिंह, गगन शर्मा, डा० कुलदीप सिंह, हम्वीर सिंह, दीन मुहमद, भानु प्रताप सिंह, नरेन्द्र रावल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |